Saturday, 9 July 2016

स्मार्ट फ़ोन - 2




प्यार था या फिर कुछ और 

दी ने पू से कराए खर्च खूब 

गिफ्ट खींचने का चला दौर 



सिनेमा- रेस्तरां के मजे लिए 

प्यार किया चूम-घूम कर 

झील किनारे बैठा किए 



स्मार्टफोन की भी एक बार 

दी ने पू से कर ली माँग 

'अभी पैसे नहीं करो इंतज़ार '



कुछ दिन पू को था बुखार 

कॉलेज नहीं जा सका वो 

दी ने कॉल न किया पुछार 



पू जब कॉलेज वापस आया 

मिला उसको एक बड़ा धक्का 

दी को किसी और के पीछे पाया 

(बाक़ी है )

Xavier Bage
Sun, July 10, 2016






No comments:

Post a Comment